फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: चाय बनाते समय गैस पाइप में लगी आग, मासूम बच्ची की जलकर मौत, परिवार के पांच सदस्य झुलसे

Tue, 13 Oct 2026 03:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर कस्बा के बमनपुरी मोहल्ले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गैस रेगुलेटर के पास पाइप लीक होने से एक घर में आग भड़क गई। इससे मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। इनमें पिता-पुत्र की हालत नाजुक बताई गई है।  
विज्ञापन
सिलिंडर उठाकर ले जाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर कस्बे के मोहल्ला बमनपुरी में मंगलवार को चाय बनाते समय गैस रेगुलेटर के पास पाइप लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए, जबकि नरेश जोशी के भाई सागर जोशी की डेढ़ वर्षीय बेटी निष्ठी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे नरेश जोशी और उनके 14 वर्षीय बेटे वासु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान आग से बचने के लिए भागी परिवार की एक महिला का पैर भी टूट गया।

विज्ञापन




मोहल्ला बमनपुरी निवासी नरेश जोशी के घर मंगलवार को उनकी नौ वर्षीय बेटी माही चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस रेगुलेटर के पास पाइप लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने और परिवार के सदस्यों को बचाने के प्रयास में नरेश जोशी, उनका बेटा वासु, बेटी माही, पत्नी ज्योति (32) और आठ वर्षीय बेटा हेमंत झुलस गए। आग की चपेट में आने से नरेश के भाई सागर जोशी की डेढ़ वर्षीय बेटी निष्ठी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घरेलू सामान भी जलकर राख 
आग लगने से घर में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान नरेश के भाई दुर्गेश की पत्नी विमलेश आग से बचने के लिए भागीं तो गिरने से उनका एक पैर टूट गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर में रखा टीवी, फ्रिज, बेड समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

परिजन और स्थानीय लोग झुलसे हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नरेश जोशी और उनके बेटे वासु की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने निष्ठी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें