फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कान्हा के जन्म पर बधाई गीत गाकर लुटाए उपहार

Sun, 17 Aug 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव  चठिया में निकली पालकी यात्रा। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की धूम दूसरे दिन भी रही। कहीं बधाई गीत गाए गए तो कहीं कन्हैया की पालकी यात्रा निकाली गई। शहर के प्राचीन राधा रमण मंदिर में बधाई उत्सव का आयोजन किया गया। बीसलपुर में जन्माष्टमी मेला में कान्हा की बाल लीलाओं का मंचन हुआ। गांव चठिया सेवाराम में धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

रविवार को भी माहौल कृष्णमय रहा। चौक बाजार स्थित वृंदावन शैली के प्राचीन राधा रमण मंदिर में दोपहर 12 बजे बधाई उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें शामिल भक्तों ने बधाई गीत गाए। मंदिर की ओर से इस अवसर पर उपहार लुटाए गए। प्रसादी वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ। जिला पंचायत कर्मचारी आवास काॅलोनी स्थित मंदिर में शनिवार को पूरी रात जन्माष्टमी उत्सव की धूम रही। यही स्थिति शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी रही।
बरखेड़ा। तेजस्वी लेडीज क्लब बजाज एनर्जी की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन इकाई प्रमुख दीपक राणा ने किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सतविंदर कौर, सदस्य वाणी जोशी, मेघा गवांडे, नीलम तिवारी ,नैंसी सिन्हा, अंजू शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य कार्यक्रम प्राचीन श्री ठाकुरद्वारा मंदिर पर पुरोहित शिवम मिश्रा ने कराया। श्री गांधी आश्रम,थाना परिसर, बालाजी मंदिर में भी उत्सव मनाया गया। नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, कमलेश शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, प्रवेश जोशी, दीपांशु गुप्ता, सौरभ वाजपेयी, आशीष सक्सेना, सुभाष पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, वंदे भारत डाक कांवड़ ग्रुप की तरफ से वार्ड संख्या पांच में स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया। युवकों ने मंदिर के निकट टांगी गई दही के भरी हांडी को सिर से फोड़ कर कान्हा का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में किशन भोजवाल, आशीष भोजवाल, मनीष श्रीवास्तव, अमित ,पवन ,अजय, सुमित, अंकित भोजवाल सहित सैकड़ों भक्त शामिल रहे।
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार रात 12 बजे घरों और मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। सभी मंदिरों में सजावट की गई। मठिया नाथ मंदिर में भजन कीर्तन हुए। चुर्रासकतपुर, टिकरी, मानपुर , गुलैंदi, खनका, खरगापुर, बौनी, अमृता खास, भड़रिया मोड,जसौली, परसिया, गोवल, ईंटगांव, भीकमपुर, बमरोली , पिपरिया संजरपुर और करेली आदि स्थानों पर भी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
गांव चठिया सेवाराम में शिव मंदिर से कन्हैया की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा रोककर भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पालकी यात्रा का नेतृत्व शिव मंदिर के पुजारी अवनीश रतन ने किया।
यात्रा के साथ बाबा श्याम गिरी ,रामनिवास, श्रीश चंद्र, मूलचंद, सुनील अवस्थी, रामदीन, विनोद कुमार, अंगूरा देवी, रेणु देवी, राकेश मौर्या, पप्पू, रामदास, राम सिंह ,यशपाल, लेखराज, सुशांत कुमार आदि मौजूद रहे। नगर में बड़ा स्थल मंदिर के द्वार पर से दो दिवसीय वार्षिक जन्माष्टमी मेला शुरू हो गया है। रविवार को पहले दिन पूतना वध आदि की लीलाएं हुईं। लीला स्थल पर दुकानें और खेल तमाशा भी लगे। आयोजन समिति के बाबूराम शर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम मोहल्ला दुबे में गोविंद आश्रम के पास कंस वध के साथ लीला का समापन हो जाएगा।

बीसलपुर के गांव  चठिया में निकली पालकी यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें