फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घुंघचाई ने खानपुर चुकटिहाई की टीम को हराकर जीता मैच

विज्ञापन
घुंघचाई में मैच खेलते खिलाडी-संवाद
विज्ञापन
घुंघचाई। क्रिकेट टूर्नामेंट में घुंघचाई ने खानपुर चुकटिहाई को 36 रनों से हराकर मैच जीत लिया। टूर्नामेंट में शुक्रवार को घुंघचाई और खानपुर चुकटिहाई के बीच मैच खेला गया। घुंघचाई ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआत में बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए रन गति बढ़ाने का प्रयास किया। घुंघचाई ने निर्धारित 14 ओवरों में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खानपुर चुकटिहाई की शुरुआत ठीक नहीं रही। एक एक कर विकेट गिरते रहे। खानपुर चुकटिहाई की पूरी टीम 79 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह घुंघचाई ने 36 रनों से मैच जीत लिया। मैदान पर लगे चौकों और लंबे छक्कों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। घुंघचाई टीम के प्रदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें