फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की टीम  सेमी फाइनल में पहुंची

Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरजीत सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन मुरादाबाद को पांच विकेट से हराकर गाजियाबाद की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश के चलते शनिवार को हुआ मैच चालीस से घटाकर 35 ओवर का कर दिया गया। 
विज्ञापन

 टॉस जीतकर गाजियाबाद टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। मुरादाबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। पैंतीस ओवर के मैच में मुरादाबाद की टीम 34.3 ओवर में 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रशांत भंडारी ने 56, सोनू मलिक ने 42 रन बनाए। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद की टीम ने बल्लेबाजी शुरू की। टीम के कप्तान गौरव तोमर ने बेहतरीन 129 रनों की पारी खेली, वह नाबाद रहे।  गौरव ने पांच छक्के और आठ चौके जड़े। दूसरे छोर पर खिलाड़ी अंकित एक सधी हुई बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन 19 रन पर पहुंचते ही आउट हो गए। इसके अलावा पातिक रमन 38, बॉबी यादव नौ रन ही बना सके। लेकिन कप्तान की शतकीय पारी ने टीम को पांच विकेट से विजय दिलाई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय सिंह गंगवार ने मैन आफ द मैच रहे गाजियाबाद टीम के कप्तान गौरव तोमर को पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने बताया कि रविवार को एनआर रेलवे और लखनऊ के बीच मैच होगा। इन टीमों की ओर से सात रणजी प्लेयर राहुल रावत, हिमांशु अतनोर, अश्विनी, तेज बहादुर, सौरभ दुबे, प्रशांत कुमार, दीपांकर मालवीय एलएच स्टेडियम में होंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षक बी क्लीफर्ड, चिरंजीव गौड़, मनोज, मोहित, सद्दाम, आकाश, कमल भल्ला, डा.सर्वेश चंद्रा, सुहेल बख्श, राजेश ढाटा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें