आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक एसोसिएशन की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेरकों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रेरकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने को लेकर राज्य सरकार से वार्ता चलने की जानकारी दी।
शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में बुधवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने कहा कि प्रेरक मेहनत और लगन से अपने कार्यों को अंजाम देने के साथ एकजुट रहे। प्रेरकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने को लेकर राज्य सरकार से वार्ता चल रही है। बताया कि फरवरी के द्वितीय सप्ताह में लोहिया पार्क में प्रांतीय सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव और बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने प्रेरकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार, उप जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, इंद्रपाल गंगवार, नरेश कुमार, अवतार सिंह, वीरपाल, वीरेंद्र, सत्यपाल सिंह, मोहम्मद इस्लाम, रेखा देवी, शीतल वर्मा, सूरजदेई, निर्मला मौर्य, गायत्री देवी, दयावती, विजय लक्ष्मी, बलराम अवस्थी, हाशम खां, ओम शर्मा, जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।