फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जीनियस कुशवाहा ने कराटे में जीता रजत पदक

Wed, 11 Mar 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रमाण पत्र दिखाते जीनियस कुशवाहा। स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर तहसील के बबूरा गांव निवासी जीनियस कुशवाहा ने कराटे की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। कंपोजिट स्कूल मीरपुर हररायपुर में कक्षा चार के छात्र जीनियस ने पहले जिला और फिर शाहजहांपुर में हुई मंडलीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। उन्होंने अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जगह बनाई। यहां कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रजत पदक हासिल किया। जीनियस के पिता संजीव कुशवाहा उनके कोच हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें