फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जनरेटर का पैनल वायर चोरी, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में जनरेटर का पैनल वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। इससे आपातकालीन बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सीएमएस की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रमाकांत सागर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि अस्पताल परिसर में 125 केवीए का जनरेटर लगा हुआ है। दो अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे जब बिजली चली गई तो जनरेटर की जांच की गई। जांच में पता चला कि जनरेटर से पैनल का वायर चोरी हो गया है, जिसके कारण अस्पताल में जनरेटर से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस घटना से आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें