फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शक्तिपीठ में हुआ गायत्री यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को सुबह गायत्री यज्ञ हुआ। इस मौके पर गोष्ठी भी हुई। यज्ञ गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने विधि-विधान से कराया। इस मौके पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने आहुतियां डाली। कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी एक एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक-एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई गोष्ठी में सत्यपाल यादव ने कहा कि आज बहुत लोग गायत्री परिवार के रचनात्मक आंदोलन से प्रभावित होकर शांतिकुंज से जुड़ रहे हैं। बहुत जल्द आचार्य श्रीराम का मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग अवतरण का सपना पूरा हो जाएगा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, निशा गंगवार, राजेंद्र कुमार, मिहीलाल, गीता देवी, सत्यवती, प्यारेलाल, नन्हेलाल और भाग्यवती शर्मा समेत काफी गायत्री परिजन मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें