एसके पब्लिक स्कूल की छात्रा गौरी यादव
मझोला। कस्बे के एसके पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा गौरी यादव ने अंडर-19 जिला-सह-मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता बरेली स्थित डोरी लाल अग्रवाल स्टेडियम में हुई, इसमें 25 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच गौरी यादव ने अपने उत्कृष्ट खेल, फुर्ती, आत्मविश्वास के बल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। संवाद