फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में कस्बे के ही तस्करों ने की थी गोशाला से चोरी कर दो पशुओं की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ब्रह्मदेव बाबा धर्मस्थल की गोशाला से तीन गोवंशीय पशुओं के चोरी करने के बाद हत्या कुरैशियान मोहल्ले के तस्करों ने की थी। एक पशु, तस्करों के पास से छूटकर भाग गया था, जबकि दो को मारने के बाद मांस निकाल ले गए थे। मामले में चार तस्करों को गिरफ्तारी करके उनका चालान कर दिया। इस खुलासे से पहले धर्मस्थल पर एकत्र लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

असम हाईवे पर चीनी मिल के पास स्थित ब्रह्मदेव बाबा स्थल की गोशाला से शनिवार रात तीन गोवंशीय पशु चोरी हो गए थे। तलाश करते हुए ग्रामीणों को इनमें से एक पशु के अवशेष सिमरिया-पंजाबा मार्ग के पास मिले थे। गोकशी का मामला सामने आने के बाद रविवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। अभी छानबीन चल रही थी कि घटना के तीसरे दिन यानी कि सोमवार को चोरी गया एक गोवंशीय पशु सिमरिया गांव के खेत में मिल गया था। संत चोरी का खुलासा न होने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। पुलिस ने संतों का आक्रोश देखते हुए सर्विलांस टीम को खुलासे में लगा दिया गया था।
पुलिस ने मंगलवार को चार तस्कर रहीस उर्फ सोनू, आफाक उर्फ मुन्ना, गुलफाम और आरिफ को धर दबोचा। उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मोहल्ला कुरैशियान के तस्करों ने ही गोशाला से तीनों पशु चोरी किए। सिमरिया गांव के पास ले जाकर दो की हत्या कर दी, जबकि एक गोवंशीय पशु बचकर निकल गया था। उसे एक दिन पूर्व खेत में घूूमते बरामद कर लिया था। तस्कर रहीस से 250 ग्राम, आफाक के पास 300 ग्राम और आरिफ के पास 220 ग्राम चरस मिली है। गुलफाम के पास से गोहत्या मेें इस्तेमाल धारदार हथियार भी मिला है। दूसरे पशु के अवशेष भी गांव सिमरिया के पास रेलवे लाइन किनारे बरामद कर लिए गए। इनका पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया। उसके बाद वहीं पर उसे दफन करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें