फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में घरेलू गैस रीफिलिंग करते पकड़े गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पुलिस ने कार मे घरेलू गैस रीफिलिंग करते हुए बुधवार को दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सप्लाई इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को वह पीलीभीत रोड स्थित पाल आटो सर्विस नामक पेट्रोल पंप की चेकिंग करने गए थे। पेट्रोल पंप के पास दो युवक अपनी कार में अवैध रूप से घरेलू गैस रीफिलिंग कर रहे थे। सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा टोके जाने पर दोनों युवक उनसे झगड़ने को तैयार हो गए, तभी सप्लाई इंस्पेक्टर ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों युवकों, उनकी कार, कुकिंग गैस का सिलिंडर और गैस रीफिलिंग की मशीन कब्जे में ले ली। सप्लाई इंस्पेक्टर ने उसी समय पीलीभीत जाकर डीएम से दोनों युवकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की अनुमति मांगी। डीएम ने अनुमति दे दी। उसके बाद सप्लाई इंस्पेक्टर ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सप्लाई इंस्पेक्टर की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट में थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कोकिली निवासी अतुल कुमार और अनुज कुमार को नामजद किया गया। पुलिस ने बरामद सामग्री सील कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें