फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बुकिंग, ओटीपी आने के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, उपभोक्ता चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से बढ़ी समस्या, रसोई प्रभावित
विज्ञापन

मझोला। कस्बा मझोला में घरेलू गैस आपूर्ति की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलिंडर की बुकिंग करने, ऑनलाइन भुगतान करने और डिलीवरी का मेसेज मिलने के बावजूद समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस आपूर्ति वाहन नियमित रूप से कस्बे में नहीं पहुंचता। यदि कभी वाहन आता भी है तो इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी जाती। इससे लोग समय पर गैस लेने से वंचित रह जाते हैं। आरोप है कि वितरण के दौरान कर्मचारियों द्वारा कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि अन्य लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि कई बार जब उनकी बारी आने वाली होती है, तब तक गैस वाहन बिना सिलिंडर दिए ही वापस लौट जाता है। इस स्थिति में वितरण कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी भी हो जाती है। वहीं, गैस एजेंसी के जिम्मेदार कर्मचारियों से संपर्क करना भी मुश्किल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बार-बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की जाती। मजबूरी में उपभोक्ताओं को करीब आठ किलोमीटर दूर रसूला फरदिया स्थित राम लुभाया गैस एजेंसी तक जाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और नियमित बनाया जाए। साथ ही, हर दूसरे दिन मझोला में गैस आपूर्ति सुनिश्चित कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जाए। संवाद
-
जिले में गैस की किल्लत नहीं है। अगर डिलीवरी में समस्या आ रही है तो उसे दिखवाकर सुधार कराया जाएगा। - विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, पीलीभीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें