फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्य भुगतान न होने पर रालोद ने जताया रोष

Wed, 18 Feb 2015 11:19 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रालोद की बुधवार को नगर कार्यालय में हुई बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान  न होने और गेहूं के समर्थन मूल्य में मात्र पचास रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रालोद के प्रांतीय महासचिव मंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। भारी महंगाई पर गेहूं का मूल्य पचास रुपये क्विंटल बढ़ाया है। जबकि रालोद गेहूं का समर्थन मूल्य 17 सौ रुपये क्विंटल की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी किसानों को नहीं किया जा रहा है। इससे किसान परेशान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च माह में शहर विधानसभा क्षेत्र में रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन है। सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन सदस्यता अभियान की जानकारी दी और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद असद खां ने और संचालन ठा. मुकेश सिंह ने किया। बैठक में दलजीत सिंह, कालीचरन शर्मा, सियाराम पांडेय, महेंद्र सिंह, जावेद अख्तर, मुन्ने खां, टेकचंद, प्रेमपाल, यूनुस खां आदि थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें