फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नकब लगाकर चोरी करने वाले लपका गैंग पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने गिरोह बनाकर चोरी और अन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले लपका गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आरोपियों की संपत्ति की जांच कर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि लपका गैंग के सरगना रोहित उर्फ लपका निवासी मोहल्ला जोशीटोला व गैंग सदस्य शशी, रफीक उर्फ हबीब चौधरी निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद थाना कोतवाली के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपी दुकान और घरों में नकब लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप विश्नोई ने बताया कि अजगर गैंग के सरगना राजेंद्र सिंह उर्फ अजगर सिंह उर्फ अजगर निवासी ग्राम सिमरिया गौसू थाना न्यूरिया, सदस्य राजू निवासी ग्राम बिथरा बस अड्डा थाना न्यूरिया के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गैंग लीडर राजेंद्र सिंह उर्फ अजगर बाइक चोरी करता है। आरोपियों के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में गैंग पंजीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें