फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा : ब्रह्मचारी घाट पर श्रद्धालु आज लगाएंगे आस्था की डुबकी, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
गंगा स्नान मेले को लेकर ब्रह्मचारी घाट पर अस्थायी पुल को तैयार करते मजदूर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर रविवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। नगर पालिका की टीम और पुलिस अफसरों ने घाट का भ्रमण कर तैयारियां का जायजा लिया। इस बार श्रद्धालुओं को अस्थायी पुल से करीब एक किलोमीटर आगे जाकर स्नान करना पड़ेगा। शाम को श्री गौरीशंकर मंदिर में दीपोत्सव होगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूूर्णिमा का पर्व आठ नवंबर को मनाया जाता, मगर इस दिन चंद्रग्रहण के कारण एक दिन पहले यानी सात नवंबर को पर्व मनाया जाएगा। यहां ब्रह्मचारी घाट पर स्नान करने वाले दिन हजारों लोग उमड़ते हैं। इसको देखते हुए जिला पंचायत की ओर से 40 मीटर लंबा अस्थायी पुल बनवाया गया है तो नगर पालिका की ओर से गहराई को देखते हुए करीब एक किलोमीटर के दायरे में नदी के किनारे बेरीकेडिंग लगाकर लाल झंडियां लगाई गईं हैं। पुल के पार नगरपालिका की ओर से एक टेंट की व्यवस्था भी की गई है। जबकि महिलाओं के लिए चार अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए हैं तो मेला परिसर में चार शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
रविवार को नगर पालिका की टीम आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे से ब्रह्मचारी घाट तक सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करती नजर आई। वहीं सीओ सदर सुनील दत्त और कोतवाली इंस्पेक्टर ने मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां मेले को लेकर घाट के आस पास झूले और दुकानें भी लगना शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

--
मोटर बोट के साथ एसएसबी के जवान रहेंगे तैनात
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सदर के अलावा एक इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। करीब 100 पुलिस कर्मी मेले की सुरक्षा में रहेंगे। नगरपालिका की ओर से चार गोताखोर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एक मोटरबोट के साथ एसएसबी के जवानों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा अस्थायी पुल के दोनों ओर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। घाट एक से दो सौ मीटर पहले वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है। जिससे मेले में जाम की स्थिति नहीं बन सके।
--
इस बार दो दिन होगा गंगा स्नान
श्रीगौरी शंकर मंदिर के महंत जयशंकर शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को है। मगर उस दिन शाम 5:09 से 6:20 बजे तक चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण को लेकर आठ नवंबर को सुबह आठ बजे से सूतक लगने से मंदिर के कपाट बंद हो जाएगा। सूतक लगने के बाद पूजा पाठ का भी आयोजन नहीं होता। हालांकि सुबह आठ बजे से पहले गंगा स्नान किया जा सकता है। इसीलिए इस बार दो दिन कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। शाम को 6:20 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। यही वजह है कि चंद्रग्रहण को लेकर एक दिन पहले सोमवार को गंगा स्नान का पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को ही मंदिर में देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें