फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पति की गैरमौजूदगी में तीन लोगों ने घर में घुसकर अनुसूचित जाति की युवती से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो बनाई और फोटो भी खींचे। धमकी दी कि शिकायत की तो वीडियो और फोटो वायरल कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं शोर मचाने पर आरोपियों ने उसकी साड़ी से गला दबा दिया और भाग गए। अदालत के आदेश पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 नवंबर की है। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति दूसरे शहर में मजदूरी करने गए थे। घटना की रात को गांव पटिहन निवासी अजयपाल, गांव पिपरा मुजप्ता निवासी आनंद और गांव किशनपुर हरीपुर निवासी देवनरायन उर्फ पिंटू ने घर में घुसकर पति के बारे में जानकारी की।
जब पता चला कि पति बाहर गए हैं तब तमंचे के बल पर उससे तीनों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी वीडियो बनाई गई। शोर मचाने पर आरोपियों ने साड़ी से गला दबा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गए। पीड़िता का कहना है कि पति के आने पर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने गए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

जिसके बाद अदालत की शरण ली। एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि पीडि़ता की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें