देश के प्रति श्रद्घा और कृतज्ञता प्रदर्शित करने का दिन गणतंत्र दिवस मंगलवार को पूरे उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर जिले भर के स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
गांधी स्टेडियम में इस मौके पर विशेष साइकिल रेस का आयोजन हुआ। मंजू और बाबू जबकि दौड़ प्रतियोगिता में कविता व वसीम ने बाजी मारी। 10 किलोमीटर साइकिल रेस के बालिका वर्ग में मंजू, कविता शर्मा एवं प्रगति सिंह को जबकि बालक वर्ग में बाबू बक्श, सईद एवं रजनीश को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ की बालिका वर्ग में कविता माया व काजल और बालक वर्ग में वसीम, विपिन व प्रमेंद्र पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने किया।
पूरनपुर। पीपुल्स अवेयरनेस सोशल सोसायटी के तत्वावधान में हुई क्रास कंट्री रेस में पलिया के दिनेश ने पहला, बरेली के जितेंद्र सिंह ने दूसरा, बरेली के ही आरिफ खां ने तीसरा स्थान मिला। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में टीम जगतियापुर पहले और टीम मुझाकलां ने दूसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर के डायमंड क्लब और इमरान एंड पार्टी संयुक्त प्रथम विजेता घोषित किए गए। जबकि शादाब एंड पार्टी ने दूसरा, तौहीद एंड ग्रुप ने तीसरा स्थान पाया। वेेट लिफ्टिंग में एमएफ डब्लू के अरशद मियां विजेता घोषित किए गए। निर्णायक मंडल में मास्टर हसमुद्दीन खान, मास्टर रईस अहमद, मास्टर अरशद हुसैन, मास्टर चांद मियां थे। संचालन मास्टर रेहान रजा खान ने और शाहिद खान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरशद खां, बसपा जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम, सुन्नी उलमा कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी, अकरम अंसारी, राजिश खां, अंबर खां, हाजी लाडले, अब्दुल्ला ग्रुप के साजिद, तौफीक अहमद कादरी, डॉ. सुशांत हलधन, नोमान अली वारसी, महेश आजाद आदि थे।