सरदार बल्लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमराकरोड़ के तत्वावधान में मंडलीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता हुई।
शहर के गांधी स्टेडियम में बुधवार को हुई प्रतियोगिता का पहला मैच बदायूं व शाहजहांपुर के बीच होना था। शाहजहांपुर की टीम नहीं पहुंचने पर बदायूं टीम को बाई दिया गया। दूसरे मैच में पीलीभीत ने बरेली को 6-3 से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बदायूं व पीलीभीत के मध्य खेला गया। रोमांचकारी मुकाबले में बदायूं व पीलीभीत 11-11 अंकों तक बराबरी पर रहे। अतिरिक्त समय में बदायूं ने पीलीभीत को 15-14 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
सब जूनियर वर्ग के फाइनल में भी बदायूं ने पीलीभीत को 6-3 से हराकर फाइनल जीता। बालिका वर्ग में मात्र बरेली की टीम आने पर बालिकाओं का केवल चयन ट्रायल लिया गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर बरेली मंडल की टीम का चयन किया गया। यह प्रतिभागी टीम 11 सितंबर से बस्ती में होने अंतर्मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। टीम कोच मैनेजर प्रशांत शुक्ला को बनाया गया। निर्णायक की भूमिका में प्रशांत शुक्ला रमेश सिंह रहे। इस मौके पर सुधीर कुमार, दिवाकर वर्मा, प्रेमवती आदि मौजूद रहे।