फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ज्यादा फायदे के लिए खेती में विविधता लाएं किसान’

Mon, 19 Sep 2016 11:28 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कृ‌ष‌ि मेला - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 कृषि विभाग ने ‘आत्मा’ के तहत मरौरी बीज गोदाम पर कृषि निवेश मेले का आयोजन किया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने कृषि एवं इससे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित राजकीय बीज गोदाम पर मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य ऋषिपाल वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि किसान विभागीय योजनाएं और वैज्ञानिकों की सलाह से सीमित क्षेत्रफल और कम लागत में अधिक उत्पादन लें। इससे खुद की समृद्धि के साथ देश में भी खाद्यान्न की उपलब्धता बढ़ेगी। केवीके के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने कहा कि इस समय लाही की बुवाई का समय है। क्षेत्र के लिए पीटी 303 और पीटी 07 किस्म की लाही और मसूर की आईपीएल 81 की बुवाई करें। डॉ. लीना सेठी ने दहलन, तिलहन की खेती अपनाने पर जोर दिया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने आम का बाग लगाने एवं पुराने बागों को पुनर्जीवित करने की अपील की।
 रेशम निरीक्षक रमाशंकर वर्मा ने खेतों की मेड़ों पर शहतूत के पेड़ लगाकर अतिरिक्त आमदनी लेने की अपील की। डिप्टी पीडी राजकुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।  तकनीक प्रबंधक प्रदीप कुमार मिश्रा ने कृषकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील करते हुए, पंजीकरण का तरीका समझाया। इस मौके पर सीएल वर्मा, राजवीर सिंह, महेश वर्मा, पीपी सिंह, संजीव पटेल, हरद्वारीलाल, इंद्रपाल, मदन सिंह, बसंतलाल, हरिनंदन गंगवार, देशराज, ध्रुव सिंह, भगवानदास गंगवार, आसेराम, झांझनलाल, लालता प्रसाद, नंदलाल, जगदीश, श्रीकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें