फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का लालच देकर फंसाया और नशा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक ने युवती से करीबी बढ़ाई। एक दिन चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके संग दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। फिर डरा धमकाकर कई बार यौन शोषण किया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक शॉपिंग मॉल में काम करती है। उसकी मुलाकात पंकज कॉलोनी निवासी प्रतीक कुमार से हुई। युवक ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीबी बढ़ाई। आरोपी युवक ने लखीमपुर खीरी के बड़े अफसरों से पहचान बताई थी। सात नवंबर को आरोपी उसे अपने साथ लखीमपुर खीरी ले गया। वहां एक घर में रखा। चाय में नशा देकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। होश में आने पर फोटो दिखाए और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। फिर कार्रवाई से बचने को शादी का झांसा दे दिया। बाद में आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई। शनिवार को आरोपी ने मारपीट की। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रतीक कुमार और उसकी मां पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें