पीलीभीत। एफएसडीए टीम ने शुक्रवार को ढाबों पर छापा मारा। गंदगी समेत अन्य कमियां मिलने पर तीन ढाबा संचालकों को नोटिस दिए। इसके अलावा मोदी मिल से ऑयल के तीन नमूने लिए गए।
एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मिलावटखोरी और प्रतिष्ठानों में मानक चेक करने के लिए अभियान चलाया गया था। बीसलपुर रोड स्थित मोदी मिल से तेल के तीन नमूने लिए गए। असम रोड पर खमरिया पट्टी गांव के पास स्थित सोनू ढाबा, फार्मर्स ढाबा और गजरौलकलां स्थित गुप्ता ढाबा का निरीक्षण किया गया। रसोई घर में ढक्कनदार कूड़ेदान न मिलने समेत अन्य खामियों पर ढाबा संचालकों को नोटिस दिया। गुप्ता ढाबा का रजिस्ट्रेशन नहीं था, ढाबा संचालक को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद