शहर के एक दुकान से सैंपल लेती एफएसडीए टीम।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने शहर की कई दुकानों पर छापा मारकर सैंपल एकत्र किए। जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया।
अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष बाबू और महेंद्र प्रताप सिंह ने विशाल मेगा मार्ट, टनकपुर रोड, छतरी चौराहे की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान से चना की दाल का सैंपल लिया। आन्या रेस्टोरेंट, किसान बाजार, मंडी गेट प्रोपराइटर नीरज अग्रवाल के यहां छापा मारा। यहां साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। इसके सुधार को लेकर निर्देश दिए गए। दुकान से पनीर में मिलावट का शक होने पर सैंपल लिया गया। यारा दा ढाबा का निरीक्षण किया। यहां कूड़ेदान नहीं मिले। सफाई व्यवस्था लचर मिलने पर सुधार को लेकर कहा गया। पनीर का सैंपल लिया। देवीपुरा गौटिया में राम दुलारे की दुकान से बेसन का सैंपल लिया। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।