फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने फिंकवाई खराब आइसक्रीम, पांच नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने के लिए डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) टीम की कार्रवाई ने कुछ तेजी पकड़ी। मावा, दूध, क्रीमरोल, नमकीन के नमूने लिए गए। एक जगह खराब आइसक्रीम को नष्ट कराया गया। वहीं खामियां मिलने पर दो व्यापारियों को नोटिस दिए गए। टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

होली नजदीक आने पर मिलावटखोर मुनाफा कमाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। नमकीन, बेसन, मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। लाखों के वारे-न्यारे किए जा रहे हैं। इसको लेकर अमर उजाला पिछले कई दिनों से लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कर रहा है। इसका संज्ञान लेकर डीएम के निर्देश पर एफएसडीए टीम कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को भी शहर में कई जगह छापे मारे गए। अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि चौक बाजार में राहुल अग्रवाल की दुकान से क्रीमरोल, संजय कंफेक्शनरी से नमकीन का नमूना लिया गया। बीसलपुर मिष्ठान भंडार (चौक बाजार) से मावा, असम चौराहा पर बदनाम स्वीट्स से मावा, दूध का नमूना लिया गया है। इनकी परीक्षण रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एक दुकान पर कुछ ऐसी आइसक्रीम बिकती मिली, जिनके पैक पर मैन्युफैक्चरिंग डेट अंकित नहीं थी। ऐसे में आइसक्रीम को नष्ट कराया गया।
असम चौराहा पर सक्सेना मिष्ठान भंडार और जयगुरुदेव मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। इसमें साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। निर्माण इकाई में टाइल्स नहीं लगे थे। खुली अवस्था में खाद्य पदार्थ रखे मिले। ढक्कनदार कूड़ेदान प्रतिष्ठान में नहीं थे। इसको लेकर दोनों प्रतिष्ठान के व्यापारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें