फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवरात्र तीन से, यशवंतरी मंदिर जाने वाली सड़क का बुरा हाल

विज्ञापन
पीलीभीत में टनकपुर हाईवे से यशवंतरी देवी मंदिर जाना वाला मार्ग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। यशवंतरी मंदिर जाने वाले मार्ग का गड्ढों के कारण बुरा हाल है। अब जबकि तीन अक्तूबर से नवरात्र आरंभ हो रहे हैं मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बावजूद इसके पालिका प्रशासन ने अब तक गड्ढों को भरने के लिए कोई भी कार्ययोजना नहीं बनाई है। बता दें कि छह माह पहले ही इस मार्ग के गड्ढे भरवाए गए थे पर बारिश के कारण फिर सड़क की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिर माता यशवंतरी देवी पर वैसे तो रोजाना ही कोई न कोई धार्मिक आयोजन होता है, लेकिन नवरात्र के दिनोंं में मंदिर में काफी भीड़ रहती है। पूरे शहर के लोग यहां पर सुबह-शाम आते हैं। मंदिर पहुंचने के लिए मुख्य सड़क गैस चौराहा से देशनगर मठिया होते हुए है, इसी से लोेग बाइक और अन्य वाहनों से आते-जाते हैं।
यह सड़क मौजूदा समय में बारिश के कारण बदहाल हो गई है। हालत यह है कि पूरी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। गड्ढों के चलते छोटे वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी उठानी पडती है। बावजूद इसके सड़क को ठीक कराने के लिए नगर पालिका ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। अब जब नवरात्र आरंभ होने में सिर्फ चार दिन ही शेष बचे है। इतने कम दिनोंं में सड़क को दुरुस्त करा पाना जिम्मेदारों के लिए चुनौती बना हुआ है। इधर मुख्यमंत्री ने भी सड़कों को 15 दिन में गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए है। इसके बाद भी अब तक कवायद शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

-








सड़क पर बैठकर लोगों ने किया था प्रदर्शन
बदहाल यशवंती देवी मार्ग को ठीक कराने लिए लोग कई बार मांग कर चुके हैं। दो साल पहले अधिकारियों की अनदेखी के चलते नाराज लोगोें ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद सड़क को ठीक करा दिया गया। छह माह पहले भी गड्ढे भरवाए गए। अब फिर सड़क बदहाल हो गई है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।







-
एक दिन पूर्व एडीएम ने ईओ से जताई थी नाराजगी
बारिश में खराब हुई सड़काें को लेकर एक दिन पहले एडीएम ऋतु पूनिया ने ईओ से जानकारी ली थी। वह कुछ भी नहीं बता सके थे। इसपर उन्होंने ईओ से नाराजगी जाहिर की थी। जल्द ही कार्ययोजना बनाकर काम कराने के निर्देश दिए थे।



सड़क की हालत काफी खराब है। गड्ढे ही गड्ढे हैं। इससे आने जाने में काफी परेशानी होती है।
- राजीव सक्सेना
-


सड़क को जल्द ठीक करा देना चाहिए था। बारिश से शहर की लगभग सभी सड़कों का बुरा हाल है।
- गोपाल वर्मा
-

यशवंतरी देवी मंदिर के लिए जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। चार दिन बाद नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। इसी सड़क से लोगों का आना-जाना रहेगा। इससे पहले ही सड़क को ठीक कराने की जरूरत है।
- सुरेंद्र सिंह



-
यशवंतरी मंदिर से गैस चौराहा तक सड़क मंजूर की गई थी। इसमें मंदिर से देशनगर तक सड़क बन गई है। शेष सड़क बारिश के कारण नहीं बन पा रही है। जहां पर गड्ढे हैं वहां के लिए वर्क आर्डर जारी कर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष

पीलीभीत में टनकपुर हाईवे से यशवंतरी देवी मंदिर जाना वाला मार्ग।संवाद

पीलीभीत में टनकपुर हाईवे से यशवंतरी देवी मंदिर जाना वाला मार्ग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें