फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: रोडवेज बसों में बहनों की मुफ्त यात्रा शुरू, पहले दिन ही हावी रही लेटलतीफी

Thu, 27 Aug 2026 02:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के चौराहे पर बस का इंतजार करते यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा शुरू हो गई। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ने से बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ नजर आई। हालांकि पहले दिन ही इस सुविधा पर अव्यवस्था हावी दिखी। बसों के लिए महिलाओं और उनके साथ आए परिजनों को इंतजार करना पड़ा। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी यात्री इंतजार करते दिखे। 

विज्ञापन


रक्षाबंधन पर शासन की ओर से महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है। यह निशुल्क सुविधा 27 अगस्त की सुबह नौ बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की आधी रात तक जारी रहेगी। इस दौरान महिलाएं रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। खास बात यह है कि इस बार महिलाओं के साथ उनका एक सहयात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेगा। 

बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं बस अड्डे पर पहुंचीं। पीलीभीत से बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, पूरनपुर, बीसलपुर समेत आसपास के मार्गों पर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही।
विज्ञापन


बस अड्डे पर सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही। बस के पहुंचते ही यात्री सीट पाने के लिए तेजी से सवार होते दिखाई दिए। भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसों के संचालन पर नजर रखी। रक्षाबंधन के चलते अगले दो दिनों में भी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें