फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3544 प्रवासी श्रमिकों को अगस्त में भी मिलेगा मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश सरकार ने गरीबों को राशन वितरण तेज करने के निर्देश दिए हैं। जनपद के 3544 प्रवासी श्रमिकों को केवल अगस्त तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। बाकी पात्रों को नवंबर तक राशन वितरण होगा।
विज्ञापन

सरकार ने लॉकडाउन के दौरान माह में दो बार राशन वितरण की व्यवस्था की थी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पहले राशन का वितरण जून तक किया गया था। जिसे बाद में दूसरे चरण में इसे नवंबर तक बढ़ा दिया गया। हालांकि उस दौरान इस शासनादेश में अंत्योदय और पात्रगृहिस्थी कार्डधारकों को ही राशन देेने के आदेश दिए गए थे। इधर अब सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को भी अगस्त तक मुफ्त राशन का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। अब गेहूं, चावल के साथ चने का वितरण भी किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि शासन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रवासी श्रमिकों को भी राशन वितरण करने के निर्देेश दिए गए हैं। जनपद में 3544 प्रवासी श्रमिक हैं। इन सभी के अस्थायी राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। अस्थायी राशन कार्ड से इन प्रवासियों को नियमानुसार राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें