फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जालसाज ने विवाहिता को फोन पर भयभीत कर ठगे 1.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
-जालसाजी की जानकारी होने पर पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। एक जालसाज ने नगर की एक विवाहिता को फोन पर भयभीत कर 1.20 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बाजार कटरा निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि 24 अप्रैल को वह घर पर नही थे। उसी समय एक जालसाज ने उनकी पत्नी अनीता को फोन पर बताया कि उसने दिल्ली में पढ़ रहे अनीता के पुत्र यश का अपहरण कर लिया है। जालसाज ने विवाहिता से कहा कि वह उसके द्वारा बताए गए बैंक खाता संख्या में 1.20 लाख रुपये तत्काल डाल दे।
विलंब करने अथवा किसी को इसकी जानकारी देने पर उनके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। विवाहिता ने उसी समय बाहर गए अपने पति और दिल्ली में रह रहे अपने पुत्र से फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया। इत्तफाक से इनमें से किसी से भी संपर्क नहीं हो पाया। पुत्र से बात न होने पर विवाहिता को फोन करने वाले जालसाज की बात में सत्यता दिखाई दी।
विज्ञापन

घबराई विवाहिता ने जालसाज द्वारा बताए गए बैंक खाता नंबर में 1.20 लाख रुपये डाल दिए। बाद में यश ने फोन कर मां को बताया कि कोचिंग में पढ़ रहा था, इसलिए फोन नहीं उठा पाया। पुत्र को सकुशल जानकर विवाहिता को अपने साथ जालसाजी होने का एहसास हुआ। पति के घर आने पर अनीता ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुकेश ने जालसाज के फोन नंबर पर कई बार कॉल की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ निकला। जालसाज द्वारा दिया गया बैंक खाता नंबर स्टेट बैंक की सिम्नापुर के खाता धारक फिरोज का निकला। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मुकेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल रिपोर्ट में जालसाज को अज्ञात बताया गया है लेकिन उसके मोबाइल नंबर का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें