फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी में लाखों जमा कराकर ले उड़ा जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। चिटफंड कंपनी बनाकर एक जालसाज ने लोगों से एफडी के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए और फिर कंपनी बंद करके फरार हो गया। समय पूरा होने के बाद जब लोगों को रुपये वापस नहीं मिले तो जालसाज ने टोकने पर गालियां देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने जब मामले की शिकायत पुलिस की तो वहां भी टालमटोल की गई। तब लोगों ने विधायक रामसरन वर्मा से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मोहल्ले के वीरेंद्र राठौर ने एक चिटफंड कंपनी बना रखी थी। चार जनवरी 2009 को वीरेंद्र ने उससे अपनी कंपनी में एफडी कराने की बात कही। उस पर विश्वास करते हुए सर्वेश कुमार ने अपने अलावा मोहल्ले के ही रामदीन, सुंदरलाल, ओमवती, झंडू कश्यप, लाल सहाय धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, सरस्वती देवी, शिवम, हेमराज, ओमवती, मंगली प्रसाद, गुड्डू, अनिल, गायत्री देवी, रीतराम सहित कई लोगों की एफडी करा दी। लाखों रुपये जमा करने के बाद वीरेंद्र ने कंपनी बंद कर दी। जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने रुपये मांगना शुरू कर दिए। 28 अगस्त को लोग रुपये इकट्ठा करने वाले के घर पहुंचे और अपने जमा किए हुए रुपये मांगे तो वह गाली गलौज पर उतर आया और लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि रुपये जमा करने वालों की तहरीर मिलने के बाद जालसाज पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें