फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साढ़े तीन बीघा जमीन के सौदे के नाम पर 7.30 लाख की ठगी

Sun, 03 Aug 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने जमीन का सौदा कर बयाने में लाखों रुपये दिए। जमीन न मिलने पर रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बयाने के रूप में दिए गए 7.30 लाख रुपये आरोपी पक्ष ने हड़प लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद आकिब ने एसपी के आदेश पर जहानाबाद थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कस्बे के ही लियाकत खां की जमीन उसके खेत के पास स्थित है। लियाकत ने अपनी साढ़े तीन बीघा जमीन बेचने की बात कही थी। इस पर आकिब ने 14 लाख रुपये में सौदा तय किया और बतौर बयाना 7.30 लाख रुपये के चेक उसके दोनों पुत्रों के नाम दे दिए। दोनों पक्षों के बीच अप्रैल 2025 में रजिस्ट्री कराने की बात भी तय हुई थी। आरोप है कि समय पूरा होने पर उसने जमीन नाम कराने को कहा तो आरोपी पहले टालमटोल करते रहे।
कुछ समय बाद जमीन नाम कराने और रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें