फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव की फर्जी आईडी से मांगे अमेजन के गिफ्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अपर मुख्य सचिव (चीनी उद्योग) एवं कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के लिए गठित एसआईटी को लीड कर रहे संजय आर भूसरेड्डी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर जालसाजों ने जिला गन्ना अधिकारी की मेल पर पहले मेसेज भेजे। इसके बाद उनसे अमेजन के गिफ्ट कार्ड भेजने को कह दिया। संदेह होने पर आलाधिकारियों से संपर्क साधा गया तो आईडी फर्जी होने की जानकारी मिली। जिला गन्ना अधिकारी से मिली तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 24 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे उनकी सरकारी जी-मेल आईडी पर पर कुछ मेल भेजे गए। ये मेल अपर मुख्य सचिव भूसरेड्डी के नाम से थे। पहले तो इसमें कुछ सवाल किए गए, जिनके जवाब तत्काल भेजने के लिए कहा गया। फिर एक और मेल भेजा गया, जिसमें अमेजन के गिफ्ट कार्ड की मांग की गई। इससे संदेह होने पर आलाधिकारियों से जानकारी की गई। इसमें शासन स्तर से इस आईडी के फर्जी होने की जानकारी दी गई। साथ ही मामले में कानूनी कार्रवाई कराने के भी निर्देश दिए गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीओ के पेशकार और अधिवक्ता की फेसबुक की गई थी हैक
इसी तरह के कुछ मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। लॉकडाउन के बीच सीओ पूरनपुर के पेशकार की फेसबुक आईडी हैक कर उसके परिचितों से भी रुपये मांगे गए थे। वहीं शहर के एक अधिवक्ता समेत अन्य की फेसबुक आईडी भी हैक करके जालसाजी करने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को मेरी सरकारी आईडी पर कुछ मेल आए थे। इनके बारे में जब पता किया गया तो अपर मुख्य सचिव के नाम से फर्जी आईडी चलाने की जानकारी हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर करा दी गई है। - जितेंद्र कुमार मिश्रा, जिला गन्नाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें