फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत : दो संक्रमित मिलने के बाद चार गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

Wed, 13 May 2020 10:59 PM IST
Jeet Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बीसलपुर इलाके के एक और कलीनगर क्षेत्र के तीन गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इन चारों गांवों को बैरियर लगाकर सील करने के साथ लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चारों गांवों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया है। 

विज्ञापन


बीसलपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर हीरा निवासी एक युवक में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कलीनगर तहसील के गांव संडई में एक अन्य युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रात से ही दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को तलाशना शुरू कर दिया। पता चला कि दोनों संक्रमित युवकों के संपर्क में आने वाले 51 लोग चार गांवों से जुड़े हैं। इसके बाद प्रशासन ने बीसलपुर ब्लॉक के गांव दौलतपुर हीरा और कलीनगर तहसील के तीन गांवों संडई, रानीगंज और शाहगढ़ को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कलीनगर एसडीएम रामदास ने संडई, रानीगंज और शाहगढ़ में एनाउंसमेंट करके ग्रामीणों से घरों के अंदर रहने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कंटेनमेंट जोन घोषित चारों गांवों में सैनिटाइजेशन का काम तेजी से शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चारों गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी और एक्टिव केस सर्च अभियान चलाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें