पीलीभीत। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जिले के कई मार्गाें पर अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। चार वाहनों को सीज और तीन वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। इन वाहनों से 1.54 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
एआरटीओ ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ ने क्षमता से अधिक सामान लेकर जा रहे दो डंपर का चालान किया। वहीं जालंधर से बहराइच जा रही बस में चालक के पास यात्रा का परमिट न होने पर चालान किया। निजी वाहन में पंजीकृत ईको कार का व्यावसायिक उपयोग मिलने पर उसे सीज किया। वहीं मार्ग पर संचालित दो अपंजीकृत ई-रिक्शों को सीज करने की कार्रवाई की गई। इन सभी वाहनों से एआरटीओ ने 1.54 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। सड़क पर संचालित अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।