अयोध्या में 20 से 22 अगस्त हो होने वाली प्रतियोगिता में मंडल का करेंगी नेतृत्व
पीलीभीत। जिले की चार महिला खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल से हुआ है। अयोध्या में 20 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में चारों चयनित महिला हॉकी खिलाड़ी बरेली मंडल की ओर से टीम में शामिल होकर दमखम दिखाएंगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन/ ट्रायल्स बरेली में मंगलवार को आयोजित किया गया। बरेली में हुए चयन/ ट्रायल्स में पीलीभीत की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर करिश्मा सोनकर, अंकिता गंगवार, आलिया, सायमा अंसारी का चयन हुआ है। ये सभी चयनित महिला हॉकी खिलाड़ी गांधी स्टेडियम में निरंतर अभ्यास कर रही हैं। खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ ,कनिष्ठ सहायक महेश चंद्र तिवारी, हॉकी कोच प्रगति सिंह, ओलंपिक संघ के सभी पदाधिकारियों ने महिला खिलाड़ियों की सराहना की है। संवाद
करिश्मा सोनकर
करिश्मा सोनकर
करिश्मा सोनकर