बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में रविवार को देर रात लेनदेन पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर गाली-गलौज किया, त्रिशूल से चार लोगों को घायल कर दिया l
मोहल्ला दुबे निवासी दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक से उनका पैसों का लेनदेन था। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को देर रात उस युवक ने अपने दो साथियों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। दिनेश, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, पुत्री जूली और उनके दामाद शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव रiजनपुर निवासी अमित गोस्वामी को त्रिशूल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, तब हमलावर धमकी देते हुए चले गए। दिनेश गोस्वामी ने कोतवाली में तीन हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है l पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है l कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मौके पर कस्बा इंचार्ज विपिन शुक्ला को भेजा गया है।