फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार लोगों ने गोवंशीय पशु की हत्या कर लोधीपुर में पुलिया के पास फेंके थे अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव लोधीपुर में पुलिया के पास गोवंशीय पशु की हत्या कर उसका सिर फेंकने के मामले में पुलिस ने चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गांव लोधीपुर में पुलिया के पास 27 जुलाई को गोवंशीय पशु का कटा हुआ सिर मिला था। भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाल ने पशु के सिर का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे दफनवा दिया था।
अगले दिन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि एक सूचना पर इस संबंध में गांव लोधीपुर निवासी महबूब उर्फ भोला और गांव जादौपुर गहलुइया के नईम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने गांव लोधीपुर के ही मुखत्यार और गांव डगा के साजिद हसन के साथ गोवंशीय पशु की हत्या कर अवशेष मौके पर फेंकने और मांस की बिक्री करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में चारों के नाम शामिल कर दिए गए। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें