फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो हादसों में चार लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा/ बीसलपुर। बीसलपुर और बरखेड़ा क्षेत्र में हुए दो हादसों में चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पहला हादसा बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास हुआ। गांव अर्जुनपुर निवासी प्रदीप कुमार शनिवार देर रात गांव के ही निति के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन के सामने वाली सड़क से गांव लौट रहे थे। चौसरा मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार लेकर भाग गया। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
दूसरा हादसा बरखेड़ा क्षेत्र में हुआ। बरखेड़ा से नवाबगंज जाने वाले मार्ग पर गाजीपुर कुंडा के पास ई-रिक्शा सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सचिन और उसमें सवार महिला सवारी देवीपुरा गांव निवासी मोनिका घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सचिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें