फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला और बच्चे समेत चार घायल

Thu, 12 Nov 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर बुधवार को स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला और बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी भाई दूज का त्योहार मनाकर अपने घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पिपरा खास निवासी प्रदीप गंगवार पुत्र लालाराम गंगवार अपने साथ 10 वर्षीय शिवम पुत्र सत्यपाल को लेकर क्योलड़िया से गांव लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार वह भाई दूज पर अपनी मां को ननिहाल छोड़कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव पेहाना निवासी अरुण पुत्र कन्हाई लाल और उनकी मां हीराकली सवार थीं। मां-बेटे भी बरखेड़ा में भाई दूज मनाकर घर लौट रहे थे। स्कूल के पास दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें