फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक के साथ पकौड़ी बनी जहर!: एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; तीन का चल रहा इलाज

Fri, 18 Jul 2025 10:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जहानाबाद (पीलीभीत)

सार

जुल्फीकार की पुत्री जोया (11) और पुत्र हसन (9) भाई जुम्मा का बेटा हसन (13) और घर आई बहन की बेटी भांजी अलशिफा (5) पुत्री इकरार की गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, पेट में दर्द के साथ बच्चों को उल्टी भी होने लगी।
विज्ञापन
पकौड़ी और कोल्ड ड्रिंक पीकर बिगड़ी थी हालत - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पीलीभीत स्थित निसरा गांव में जुल्फीकार उर्फ गुड्डू के परिवार के चार बच्चों की गुरुवार देर शाम संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें पीलीभीत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद एक बच्ची की मौत हो गई। फूड प्वाइजनिंग से तबीयत खराब होने की चर्चा रही, मगर पोस्टमॉर्टम या कोई अन्य कार्रवाई से परिजनों के इन्कार के कारण जांच नहीं हो सकी।

विज्ञापन

पेट में दर्द के बाद होने लगी उल्टी
जुल्फीकार की पुत्री जोया (11) और पुत्र हसन (9) भाई जुम्मा का बेटा हसन (13) और घर आई बहन की बेटी भांजी अलशिफा (5) पुत्री इकरार की गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, पेट में दर्द के साथ बच्चों को उल्टी भी होने लगी। हालत देख परिजन घबरा गए। सभी को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान जोया की मौत हो गई, जबकि इलाज से अन्य की हालत में सुधार हो गया। जोया के शव को परिजन घर ले गए।

जोया के पेट में पहले से था दर्द
सूचना पर देर रात कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। जुल्फीकार ने पुलिस को दिए लिखित पत्र में कहा कि बेटी जोया को पेट में दर्द की पहले से समस्या थी। दर्द होने पर वह मेडिकल स्टोर से दवा लाकर उसे खिला देते थे। बृहस्पतिवार को ज्यादा दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
पुलिस को इतना जरूर बताया कि दर्द होने से पहले पुत्री जोया ने परिवार के अन्य बच्चों के साथ कोल्डड्रिंक और पकौड़ी खाई थी। उसी से तबीयत खराब होना मानकर घबरा गए और अन्य बच्चों को भी अस्पताल ले गए। वहां बताया गया कि खाने-पीने से बच्चों को कोई दिक्कत नहीं हुई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें