फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लोनिवि के चार और ठेकेदार निशाने पर, गिर सकती है गाज

Tue, 06 Feb 2024 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग के दो ठेकेदारों पर कार्रवाई के बाद अब चार और मुख्य अभियंता के निशाने पर आ गए हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। नोटिस जारी होने के बाद से ठेकेदारों और संबंधित बाबुओं में खलबली मची है।
विज्ञापन

निविदा में धांधली के मामले में पिछले माह दो ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बाद अब चार और ठेकेदारों के निविदा की बयाना राशि यानी अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) में खेल करने का मामला सामने आया है। इन ठेकेदारों ने भी कूटरचित कागजात तैयार कर निविदाओं में भाग लिया। मामले की जानकारी होने पर मुख्य अभियंता एसके तिवारी ने चारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सभी ठेकेदारों का प्रमाणपत्र, पंजीकरण की श्रेणी और निविदा की रिपोर्ट मांगी है।
मुख्य अभियंता ने जिन ठेकेदारों और फर्मों की रिपोर्ट मांगी है, उनमें आरएस इंटरप्राइजेज, ठेकेदार मोहम्मद अय्यूब, राजेश कुमार और सक्सन शामिल हैं। इन्होंने पिछले साल अलग-अलग माह में काम के लिए टेंडर प्रकिया में भाग लिया था। इसमें पैच वर्क समेत कई काम शामिल हैं। सभी ने निविदा के लिए वांछित से काफी कम बयाना राशि जमा की थी। इसके बाद प्रहरी पोर्टल पर कूटरचित विवरण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें