फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डकैती के छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डालने की घटना का पुलिस छह दिन बाद भी पर्दाफाश नहीं कर सकी है। पुलिस अब तक 20 से अधिक लूटपाट करने वाले शातिर बदमाशों से पूछताछ कर चुकी है। लखनऊ व उत्तराखंड गई टीमें भी लौट आई हैं। पुलिस ने सोमवार को फिर व्यापारी के घर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच की। साथ ही दो टीमें और बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन


गांव रंपुरा में परिवार के साथ दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे किराना व्यापारी सुनील गुप्ता और उनके परिजनों को 30 जनवरी की शाम को बदमाशों ने बंधकर डकैती डाली थी। डकैत लाखों रुपये की नकदी, साढ़े 450 ग्राम सोने, 500 ग्राम चांदी के आभूषण, दो मोबाइल फोन लूट ले गए थे। लूट और डकैती को लेकर घंटों खींचतान से व्यापारी नेताओं के आक्रोशित होने पर पुलिस ने पांच बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
अगले दिन आईजी डॉ. राकेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र ही घटना के पर्दाफाश के निर्देश दिए। सीओ, कोतवाल, एसओजी इंचार्ज और एएसपी के नेतृत्व में चार टीमें बनाईं। बदमाशों ने लूटे गए मोबाइल फोन गांव खमरिया पट्टी और दूसरा थाना अमरिया क्षेत्र मेंं फेंकने पर पुलिस ने उनकी तलाश की। व्यापारी की दुकान में मिले डीवीआर को पुलिस ने खंगाला। पुलिस अब तक लूटपाट चुके 20 से अधिक शातिर अपराधियों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर, हल्द्वानी व लखनऊ आदि स्थानों पर टीमें भेजी गईं। मुजफ्फरनगर, मेरठ के थानों से संपर्क कर डकैती की तर्ज पर घटनाएं करने वाले बदमाशों की जानकारी की गई, लेकिन अब तक पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा है। रविवार को व्यापारी नेताओं ने सीओ के साथ बैठक कर पुलिस कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली और पुलिस को पांच दिन का समय दिया। सोमवार को सीओ के नेतृत्व में पुलिस फिर व्यापारी के घर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की।
घटना के पर्दाफाश को लगातार टीमें काम कर रही है। कुछ शातिर से पूछताछ भी की गई। कई लाइनों पर अब भी काम किया जा रहा है। एसओ माधोटांडा और एसओ हजारा के नेतृत्व में दो टीमें और बढ़ाई गई है। -आलोक सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें