फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मेडिकल स्टोर  से भरे गए नमूने 

Tue, 28 Jun 2016 11:18 PM IST
पीवीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 औषधि निरीक्षकों की टीम ने नगर के चार मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। चारों मेडिकल स्टोर स्वामियों के अभिलेख पूरे नहीं मिले। अब चारों को नोटिस जारी किया जाएगा। छापा मार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो गए। इससे टीम अन्य मेडिकल स्टोरों पर छापा मारे बगैर बैरंग हो गई। 
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद औषधि निरीक्षक सुुनील कुमार ने बताया कि सहायक आयुक्त औषधि के निर्देशानुसार टीम के साथ पूरनपुर के मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि सीएचसी के समीप के मेडिकल स्टोरों पर सीएचसी के चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाईयों की बिक्री की शिकायत पर सीएचसी के समीप के दयाल मेडिकल स्टोर, अप्पू ड्रग्स हाउस, शिवांग मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। चारों मेडिकल स्टारों से संदिग्ध दवाईयों के पांच नमूने लिए गए। उनके अभिलेख पूरे नहीं पाए गए। इस पर उनके स्वामियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में नमूना फेल होने पर संबंधित मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि छापा मार कार्रवाई से नगर के अलावा मोहल्ला रजागंज, शेरपुरकलां के भी अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो गए। टीम में बरेली के औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार यादव, बदायूं के पवन शाक्य, शाहजहांपुर की उर्मिला शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें