फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली-सितारगंज नेशनल हाईवे पर फोरलेन निर्माण में तेजी

विज्ञापन
बरेली सितारगंज फोरलेन नेशनल हाईवे ने पकड़ी रफ्तार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दो राज्यो को जोड़ने
विज्ञापन
लंबी सुस्ती के बाद अब निर्माण कार्य में आई तेजी, कई पैच पर एकसाथ हो रहा काम
विज्ञापन

जहानाबाद। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बरेली सितारगंज नेशनल हाईवे पर अब फोरलेन निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। लंबे समय तक सुस्ती के बाद अब धरातल पर तेजी से कार्य चल रहा है। भारी मशीनों और मजदूरों की तैनाती के साथ काम उच्च स्तर पर जारी है। इस नेशनल हाईवे के फोरलेन बनने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगा।
बीते कुछ महीनों में भूमि अधिग्रहण और पेड़ों के कटान जैसी बाधाओं को दूर करने के बाद एनएचएआई ने निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ा दी है। बरेली से सितारगंज तक कई पैच पर एक साथ काम चल रहा है। मिट्टी भराई और समतलीकरण का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। यह कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। हाईवे पर पड़ने वाले छोटे पुलों और अंडरपास पर भी कार्य में तेजी आई है, ताकि हाईवे के फोरलेन पर यातायात शुरू होने के बाद क्राॅसिंग पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए अंडरपास का कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण में आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। फोरलेन बन जाने से नैनीताल और हल्द्वानी जाने वाले पर्यटकों के लिए रास्ता सबसे आसान रास्ता हो जाएगा। डिवाइडर युक्त फोरलेन होने के कारण आमने सामने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के अभियंता रोबिन सिंह का कहना है कि कार्य काफी तेजी से चल रहा है। लक्ष्य प्रोजेक्ट को निर्धारित समय पर तैयार करने का है। निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बीते दिनों बारिश के कारण कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हुई, लेकिन कार्य में फिर तेजी आ गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें