फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार निरीक्षकों के तबादले, नरेश त्यागी को सुनगढ़ी थाने की जिम्मेदारी

Fri, 26 Sep 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में एसपी अभिषेक यादव ने चार निरीक्षकों का तबादला और नई तैनाती की। आदेश जारी होते ही सभी निरीक्षकों ने नए पदों का कार्यभार संभाल लिया। पुलिस प्रशासन में फेरबदल से विभागीय गतिविधियों में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। एसपी अभिषेक यादव ने जिले में चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को शहर कोतवाली से हटाकर लाइन भेजा। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय को स्थानांतरित कर पूरनपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया। पूरनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार को स्थानांतरित कर कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा साइबर थाना के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार त्यागी को सुनगढ़ी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया है। आदेश जारी होने के बाद निरीक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें