फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ईंटें उतारने को लेकर हुई मारपीट में चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। ईंटें उतारने को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकरहाना निवासी मुन्नालाल ने बताया रविवार को वह अपनी जगह पर ईंटें उतरवा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने ईंटें उतरवाने से मना किया। विरोध करने पर पड़ोसी अपने परिवार के साथ लाठी डंडे लेकर पहुंच गया। गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पीटा।
बचाने आए परिवार की ममता देवी, सरोज देवी व सोनपाल को भी घायल कर दिया। दोबारा ईंटें उतारने पर जान से मारने की धमकी दी। बमुश्किल लोगों ने झगड़े को शांत कराया। सभी घायल थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। दूसरे पक्ष ने भी मुन्नालाल के परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी पूरनपुर भेजा। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल हुए सभी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें