पीलीभीत। बीते चौबीस घंटे में जिले में कोविड के चार नए मामले मिले हैं।
जिले में बुधवार को एक भी केस नही मिला था लेकिन गुरुवार को चार केस सामने आए। अब जिले में संक्रमित की संख्या 37 रह गई है। 30 मरीज घरों पर ही इलाज करा रहे हैं। सीएमओ डा. आलोक कुमार ने बताया कि सात मरीज असपतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। टीकाकरण का अभियान जारी है। तीसरी लहर में जिले में अब तक कुल 1889 मरीज मिले। गुरुवार को दिन में 115 के सैंपल लिए गए।