सरकारी स्कूलों में सोमवार को बच्चों को फल वितरण किया गया। बच्चों को विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीआईओएस समेत विभिन्न अधिकारियों ने फल बांटे। ट्रांस शारदा क्षेत्र के अधिकांश स्कूूूल न खुलने से वहां बच्चों को फलों का वितरण नहीं किया गया। खास बात यह है कि स्कूलों में बच्चों को फल वितरण के नाम पर महज एक केला या एक आम देकर टरका दिया गया, जबकि शासन ने फल के लिए प्रति बच्चा चार रुपये दिए हैं।
शासन ने बेेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत प्रत्येक सोमवार को बच्चों को फल बांटने के निर्देश दिए हैं। योजना के पहले दिन को फलाहार वितरण दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को फल बांटे गए। खास बात यह है कि अधिकांश विद्यालयों में फल वितरण को सरकार द्वारा तय की गई चार रुपये की धनराशि के सापेक्ष बच्चों को महज एक केला या एक आम ही मिल सका, जबकि चार रुपये में बच्चों को एक केला और एक आम आसानी से दिया जा सकता था। नगर क्षेत्र के लगभग सभी स्कूलों में फल बांटे गए। प्रभारी बीएसए मदनलाल ने मॉडल स्कूल बरहा, कैच, प्राथमिक विद्यालय खागसराय समेत पूरनपुर हाइवे स्थित स्कूलों का निरीक्षण कर फल वितरण का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा नंबर एक में खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनरायन, पालिका सदस्य रमेश कुमार ने बच्चों को फल बांटें।
000
जनप्रतिनिधियों, अफसरों ने भी बांटे फल
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने मॉडल स्कूल बरहा पहुंचकर फल बांटे। यहां सर्वशिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा ने जूनिय हाईस्कूल कल्या नपुर नौगवां में फल बांटकर योजना का शुभारंभ किया। यहां शिक्षक राजीव कुमार, बाबूराम गंगवार, मंजुला मिश्रा, अमृता गुप्ता, ऊषा कुमारी आदि मौजूद रहे। डीआईओएस जेके वर्मा ने जीजीआईसी, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मचवाखेड़ा, प्राथमिक विद्यालय नौगवा पकडिय़ा में फटल बांटे। डिप्टी आरएमओ एसके यादव ने प्राथमिक विद्यालय दहगला में फल वितरण किया।
000
ट्रांस शारदा क्षेत्र के स्कूल रहे बंद
हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र में फल वितरण कार्यक्रम पूरी तरह फ्लाप रहा। यहां 33 प्राथमिक विद्यालय व 14 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। सोमवार को बारिश के चलते सभी 14 उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद रहे। जबकि प्राथमिक विद्यालय टाटरगंज, राघवपुरी, टिल्ला नंबर चार, बाजार घाट, शारदापुरी, चंदिया हजारा, राहुलनगर, नहरोसा कुलुवाफार्म, बल फार्म, कबीरगंज आदि बंद होने से बच्चों को फलों का वितरण नहीं किया जा सका और न ही ग्रीन यूपी क्लीन यूपी कार्यक्रम के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई।
000
पूरनपुर। नगर के पूर्व माध्यमिक स्कूल में विधायक पीतमराम ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को फल बांटकर फल वितरण का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गंगवार, प्रधानाध्यापिका परवीन आरा, बृजेश शुक्ला, रोहित मिश्रा, इंदु, गुरुप्रीत, चिरौंजी लाल, मीना वर्मा, सरिता भारती, प्रबंध समिति अध्यक्ष अय्यूब अली, नगर पालिका सदस्य ऋषिपाल आदि मौजूद थे। नगर के प्राथमिक स्कूल नंबर दो, कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल में भी बच्चों को फल बांटे गए। प्राथमिक स्कूल नंबर एक, प्राइमरी स्कूल नई बस्ती सहित क्षेत्र के करीब बीस प्रतिशत स्कूलों में बच्चों को फल नहीं बांटे जा सके। प्राथमिक स्कूल खाता, महादिया में बच्चों को फल बांटे गए। विजय लक्ष्मी, राधाकृष्ण कुशवाहा, पूनम यादव, श्याम सिंह कुशवाहा, भूपराम, कंचन कुशवाहा, राजेश्वरी देवी, राधा देवी आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोवल में बच्चों को फल बांटे। पालिका चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने म्युनिस्पल बोर्ड जूनियर हाईस्कूल, बीईओ उमेश गौतम ने परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फल बांटे। बीईओ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोवल में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में शपथ भी दिलाई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सफौरा में प्रधानाध्यापिका मीरा अवस्थी, प्राथमिक विद्यालय सफौरा, प्राथमिक विद्यालय दुर्गाप्रसाद, प्राथमिक विद्यालय दुबे में भी बच्चों को फल बांटे गए। एसकेजेपी गल्र्स इंटर कालेज के जूनियर सेक्शन में छात्रा अभिभावक संघ की अध्यक्ष कांती देवी ने फल बांटे। कालेज की प्रधानाचार्या मीना कुमारी, ऊषा गंगवार भी मौजूद थी।
परेवा वैश्य। कस्बे के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों में जिला पंचायत सदस्य रियाज खान ने बच्चों को मिड डे मील के साथ फल बांटे गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका आजमा खातून, धीरेंद्र कुमार शर्मा, पीतमराम, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
मझोला। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बच्चों फलों का वितरण किया गया। हालांकि स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही। क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर पकडिय़ा, जोशी कालोनी, गिधौर, रानी कालौनी व प्राथमिक विद्यालय खजुआ में का फल बांटे गए।
00000
वर्जन:
शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी विद्यालयों में फल वितरण किया गया है। विद्यालय बंद होने की सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है। फल वितरण की न्यायपंचायत वार सूचनाएं एकत्र की जा रही है।
मदनलाल वर्मा, प्रभारी बीएसए
जिले भर के स्कूलों में बच्चों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
04 पीबीटीपी 3,7,10, 20
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों में क्लीन यूपी ग्रीन यूपी कार्यक्रम के तहत सोमवार को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। जनप्रतिनिधियों ने स्कूलों में जाकर शपथ दिलाई।
वन महोत्सव सप्ताह के तहत सोमवार को नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों में बच्चो को पर्यावरणीय जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने व उससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया। ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर नौगवा में बच्चों को शपथ दिलाई।
पूरनपुर। नगर सहित तहसील क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विधायक पीतमराम ने बच्चों को शपथ दिलाई और पौधे लगाने को प्रेेरित किया। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल खाता, महादिया में बच्चों को फल बांटे गए और पर्यावरण पर्यावरण को सुरक्षित रखने के बच्चों को शपथ दिलवाई गई। यहां विजय लक्ष्मी, राधाकृष्ण कुशवाहा, पूनम यादव आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। नगरक्षेत्र समेत पूरे तहसील क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का आहवान किया।
---
सुनील-नीलू