फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चरस व अफीम की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस ने शहर से चार चरस और अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 620 ग्राम चरस व 140 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली की ठेका चौकी प्रभारी एसआई रमेश चंद्र शर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के राजघाट पार्क और कब्रिस्तान के बीच सड़क के किनारे छापा मारकर चार व्यक्तियों को पकड़ लिया।
पूछताछ और तलाशी में आरोपियों ने अपना नाम जावेद, रिफाकत, हनीफ निवासीगण वार्ड नंबर छह नौगवां पकड़िया थाना सुनगढ़ी पीलीभीत बताया। चौथे आरोपी ने अपना नाम नूर मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर चार थाना माधौटांडा बताया। चारों आरोपियों के पास से कुल 620 ग्राम चरस, 140 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह लोग कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदीना शाह निवासी बाबू उर्फ गईय्या वाला व उसकी पत्नी रूकसाना, नासिर व उसकी पत्नी बेबी से चरस, अफीम और स्मैक खरीदते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों समेत बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें