सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में शिविर में लगी भीड़ । संवाद
पीलीभीत। सीतापुर आंख के अस्पताल के संस्थापक पदमभूषण डाॅ एमपी मेहरे का 123वां जन्मदिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीतापुर अस्पताल परिसर में मुख्य अतिथि एडीएम राम सिंह गौतम व विशिष्ट अतिथि एडीजे सुनील कुमार ने डॉ एमपी मेहरे को याद कर किया। इसके बाद ओटी व 30 बेड का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अस्पताल को दान करने वाले समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाकर 200 मरीजों को दवाएं, चश्मे एवं फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी अमृत लाल अग्रवाल, मधु कुमार, पदमा चंद्रा, विशाल अग्रवाल, सौरभ गंगवार, देवेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद