फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.21 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

विज्ञापन
निर्माण कार्य की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को वुर्चअल माध्यम से 5.21 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा पीएम आवास शहरी योजना के तहत 50 लाभार्थियों को घरों की चाबी वितरित कीं।
विज्ञापन

परियोजनाओं में 29 का शिलान्यास और दो का लोकार्पण शामिल था। नगर पालिका पीलीभीत के तहत सात सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें हॉटमिक्स और इंटर लॉकिंग की सड़कें शामिल हैं। नगर पालिका बीसलपुर में आठ सड़कें, नगर पालिका पूरनपुर में दो, नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर में दो, नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में एक, जहानाबाद में एक, बरखेड़ा में दो, बिलसंडा में दो, कलीनगर में दो, पकड़िया नौगमा में दो सड़कों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा नगर पालिका बीसलपुर में दो सड़कों की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। नगर विकास मंत्री ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें