फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिलान्यास हुआ लेकिन शुरू नहीं हो सका काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्रह्मचारी घाट के सुंदरीकरण का काम शुरू नहीं हो सका है, जबकि मार्च के पहले सप्ताह में शिलान्यास कार्यक्रम हो चुका है। यहां करीब दो करोड़ रुपयों से काम कराया जाना है।
विज्ञापन

शहर से गुजरी देवहा नदी के प्राचीन ब्रह्मचारी घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से सुंदरीकरण का काम कराया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से करीब दो करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। इस धनराशि से घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेंच, भवन निर्माण और अन्य काम कराए जाने हैं। इसके अलावा सुंदरीकरण का काम भी होना है।
बजट जारी होने के बाद शिलान्यास भी करा दिया गया, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि ब्रह्मचारी घाट के दिन चुनाव बाद ही बहुरेंगे।
-
शिलापट को हटवाया, पड़ी रह गईं ईंटें
निर्माण के लिए घाट पर सामग्री मंगा ली गई थी। शिलापट भी आ गया था। पालिकाध्यक्ष ने विधि-विधान से पूजन कर शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री को न बुलाए जाने पर पर्यटन विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को पत्र भी जारी हुआ। इस कार्रवाई के बाद शिलापट वहां से हटा दिया गया। अब मौके पर ईंटें और अन्य सामग्री ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था का एग्रीमेंट हो चुका है। सप्ताह भर के भीतर ब्रह्मचारी घाट पर सुंदरीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।

- डॉ. आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पीलीभीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें